रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विज्ञान और कला संकाय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट से कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। एथलेटिक मीट के दौरान ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, रस्साकस्सी और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भूगोल विभाग ने ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के परिणामों में भूगोल विभाग की निकिता कुमारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने ऊंची कूद, लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, 800 मीटर दौड़ में हिंदी विभाग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.