प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- फाफामऊ। शांतिपुरम स्थित रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह एवं हाउस कैप्टन का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि रहे 101 बटालियन आरएएफ के वाहिनी कमांडेंट मनीष कुमार भारतीय ने वार्षिक खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पुष्कर टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। स्कूल निदेशक सत्येंद्र द्विवेदी ने सभी छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम में हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल सहित सभी हाउस कैप्टनों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्या गौरी द्विवेदी ने सभी छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...