देवरिया, फरवरी 6 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। गुरूवार को नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन फ्रॉग रेस, लेमन व डक रेस की प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि विद्यालय के उपनिदेशक सौरभ शंकर मिश्र और प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सबसे पहले छात्रों ने मुख्य अतिथि को मार्च पॉस्ट की सलामी दी। उसके बाद छात्रों को क्रीड़ा शपथ दिलाई गई। कप और बॉल प्रतियोगिता में आयुष यादव, श्रेया गोंद व अनंत गोंद विजेता रहे। यूकेजी फ्रॉग रेस में जेड अंसारी, अंश पॉल व रिद्धिमा ने बाजी मारी। 50 मीटर दौड़ में कक्षा एक की छात्रा रिद्धिमा अव्वल रही। कक्षा पांच में 50 मीटर दौड़ में सुमित यादव व 100 मीटर दौड़ में तैफजूल विजय रहे। उपनिदे...