बुलंदशहर, जनवरी 31 -- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पला कसेर में तीन दिन से चल रहे वार्षिक खेलकूद महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीपी अग्रवाल ने छात्राओं को संस्कारवान तथा कर्मठता का पाठ पढ़ाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि 180 छात्राओं ने दौड़ कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, बॉलीवाल आदि खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी विजेता को शील्ड और प्रतिभागियों को मैडल पहनाया। अध्यक्षता रवीन्द्र सिंह ने की। प्रधानाचार्य बीपी राजपूत,मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...