बोकारो, दिसम्बर 23 -- बोकारो। एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग व सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जरीडीह सीओ प्रणव ऋतु राज और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी सहित अन्य ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अच्छे भविष्य और बेहतर करियर के लिए पढ़ाई जितनी आवश्यक है, उतना ही महत्व खेलों का भी है। वर्तमान में खेलों का महत्व पहले की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ गया है। पहले दिन सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी व एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़ एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...