महाराजगंज, दिसम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के ग्राम सभा गेरमा स्थित मरियम इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने ट्राफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भजन व लोकगीत गायक अमित अंजन रहे। खिलाड़ियों की टीम को तक्षशिला, अजंता, सांची और नालंदा हाउस के रूप में नाम दिया गया। खो-खो खेल में सीनियर बालिका वर्ग में तक्षशिला ने नालंदा को परास्त किया तो जूनियर वर्ग मे नालंदा ने तक्षशिला हाउस को शिकस्त दी। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में नालंदा ने अजंता को हराया तो जूनियर वर्ग मे अजंता ने तक्षशिला को हराकर जीत दर्ज की। गोला क्षेपण के सीनियर बालिका वर्ग मे शमा परवीन प्रथम, शबाना खान द्वितीय व वैष्णवी तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में खुशी प्र...