मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 3 -- ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपना जोश व दम दिखाया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हुआ। ज्ञानस्थली में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय निदेशक रोहित कुमार, साक्षी सिंह,प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान व इंचार्ज लीना शर्मा व सौरभ माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हें प्रतिभागियों ने फ्लैग रेस, लेमन रेस, सैक रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, बटरफ्लाई रेस, हूला-हूप रेस, रोल द बॉल आदि विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा अपना पूरा जोश व दमखम दिखाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.