चंदौली, दिसम्बर 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज खेल मैदान पर बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह अधिशासी अधिकारी रेलवे इंटर कॉलेज उज्ज्वल आनंद ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने गुब्बारा उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य शिवकुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक मार्च-पास्ट किया। वही सभी प्रतिभागियों को खेल के नियमों का पालन करने को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के जीवन में पढ़ाई-लिखाई की तरह ही आवश्यक है। इससे बच्चों में अनुशासन, नियमों का पालन और टीम भावना का वि...