रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाात। रांची वीमेंस कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। कॉलेज के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट में प्रथम स्थान बीएड विभाग को, द्वितीय स्थान भूगोल विभाग को और तृतीय स्थान जंतु विज्ञान विभाग को मिला। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर गणित विभाग ओवरऑल चैंपियन बना। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार सााहू, कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुप्रिया, खेल समन्वयक डॉ सुरभि साहू, कुलपति की ओएसडी डॉ स्मृति सिंह, वार्ड पार्षद रोशनी खलखो उपस्थित थीं। कुलपति ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक क्षमताओं को परखने के साथ आत्मविश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.