शामली, दिसम्बर 11 -- शहर के केके पब्लिक स्कूल में गुरूवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आायेजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरूवार को शहर रेलपार स्थित के के पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलों का शुभारंभ प्रधानाचार्य मदनपाल ने किया। प्रतियोगिताओं मंे 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, लेमन रेस, नीडल रेस, फोग रेस, बैंड मिंटन, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में बच्चों ने बढचढकर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य मदनपाल ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के शरीरिक विकास के लिए खेलों का आयोजन बेहद जरूरी है। खेलों का संचालन नेहा गुप्ता ने किया। इस दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सरिता गुप्ता, विजित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...