रायबरेली, दिसम्बर 15 -- लालगंज। कस्बे के डा. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। ऐहार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने मशाल प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रबंधक अताहुर रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंटर क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...