लखीसराय, दिसम्बर 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के गौरीशंकर रोड स्थित संत मेरी इंग्लिश स्कूल के 13वें वार्षिक खेल प्रतियोगिता के गुरुवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का समारोह पूर्वक किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल मौजूद रहे। इसके अलावे स्कूल के प्रिसिंपल टीजो थॉमस व अन्य लोग मौजूद रहे। स्कूल प्राचार्य के द्वारा विधायक समेत अतिथियों को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। विधायक एवं मौजूद सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता तथा उपविजेता को कप देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 551 अंक के साथ व्हाइट रेनोज विजेता घोषित किया गया जबकि 475 अंक के साथ ग्रीन स्टालियांस उपविजेता बना। 426 अंक के साथ ब्लू हाक्स तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 373 अंक के साथ र...