देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड-बिहार सीमा अवस्थित दर्दमारा बार्डर के समीप संत अल्फोंसा स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा शामिल हुए। साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि बांका अनुमंडलाधिकारी राजकुमार व बेलहर पुलिस उपाधीक्षक डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के बैंड धुन व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर रौशनी ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। विद्यालय के चारों सदनों के मार्च पास्ट व पैरेड निरीक्षण एवं झंडोत्तोलन के बाद मशाल प्रज्वलित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न श्रेणी में अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जूनियर, सब-जूनियर...