साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। महादेवगंज स्थित संत जोसेफ स्कूल का पहला वार्षिक खेलकूद उत्सव सोमवार को स्कूल मैदान में धूमधाम से हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (दुमका) डॉ. दुर्गा नंद झा मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर खेलकूद का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि आरडीडीई डॉ. दुर्गानंद झा ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ खेलकूद के प्रति रूझान बढ़ाना अभिभाव व स्कूल का काम है। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक दोनों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद में हार-जीत मायने नहीं रखता है। अगर कोई बच्चा आज पिछड़ जाए तो उसे और ज्यादा अभ्यास करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में वह बेहतर कर दिखा सके। स्कूल के प्राचार्य विवियन नस्कर ने मुख्य अतिथि को बुके भेंटकर स्वागत किया। मौके पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न ख...