सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- सुल्तानपुर। कूरेभार विकास क्षेत्र के आरजी पब्लिक स्कूल फुलौना चौराहा में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता दिखाई। विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी खो-खो, किक्रेट, बैडमिंटन, रिले दौड़ , नीबू रेस तथा जलेबी रेस मे प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे जीते हुए बच्चों को मेडल, शील्ड तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधक पंकज सिंह, प्रधानाध्यापिका रुपाली सिंह, विजय वर्मा, फरहीन फातिमा, सुधा गोस्वामी सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...