बुलंदशहर, फरवरी 1 -- सूफी संत हजरत शेख बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 537 वां दो दिवसीय वार्षिक उर्स कुल शरीफ़ की रस्म के साथ संपन्न हुआ। गद्दीनशीन सूफ़ी मौहम्मद हनीफ ने देश की खुशहाली और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। जीटी रोड शाही ईदगाह के सामने स्थित दरगाह चिश्ती साहब में शुक्रवार को प्रातः पवित्र कुरान के पाठ से किया गया। शाम को फ़ातेहा के बाद मीलाद शरीफ हुआ और उसके बाद रात्रि में इरफ़ान साबरी क़व्वाल असोड़ा वालों ने कव्वालियों का शानदार प्रोग्राम प्रस्तुत किया। इस मौके पर अक़ीदतमंदों ने हजरत बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के मजार मुबारक पर चादर पेश की और अपनी मन्नतें मांगी।अक़ीदतमंदों की ओर से लंगर का भी एहतमाम किया गया। शनिवार की शाम को मौहल्ला शीशों वाली मस्जिद से परंपरा अनुसार सूफी यामीन जाफ़री, अब्बासी के नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.