गिरडीह, दिसम्बर 27 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज स्थित डिस्कवरी पब्लिक स्कूल में आठवें वार्षिक उत्सव का प्रथम दिन अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नवीन प्रसाद साव, डायरेक्टर राकेश कुमार साव, प्राचार्य देवाशीष कर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उत्सव के प्रथम दिन विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, रस्साकशी सहित कई रोमांचक खेलों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्साह से भर दिया। बच्चों में खेलों को लेकर विशेष उत्सुकता एवं जोश दे...