भागलपुर, जनवरी 30 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय सीमानपुर में वार्षिक उत्सव सह बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी के सभी बच्चों के साथ कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान एफएलएन से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, पंसस राजश्री, शिक्षक मुनेश्वर मंडल, बिनोद कुमार, पप्पू रजक, ब्यास यादव, रमेश कुमार, पूनम कुमारी, जुली कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...