हरदोई, दिसम्बर 16 -- हरदोई। असेम्बली ऑफ गॉड हायर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव में पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए 1970 और 80 के दशक में इस इंग्लिश स्कूल में शिक्षा पाये पुरातन छात्र इकट्ठा हुए। संस्मरण सुनाए। प्रधानाचार्य निकिता सैमुएल ने बताया कि इस आयोजन में 4-5 दशक पहले पढ़े सीनियर स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया। उनकी मां रंजना सैमुएल ने जिन बच्चों को उन्होंने आज से चार दशक पहले पढ़ाया वो आज देश और विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। पुरातन छात्र बालाजी हॉस्पिटल के डॉ अजय सिंह, हाई कोर्ट के वकील अनुराग नारायण, अतुल वर्मा, सीए कार्तिकेय गुप्ता, इं अहमद मुबीन, वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह, सिनेमा जगत (बॉलीवुड) में हरदोई का नाम रोशन करने वाले राहुल चौहान, गोविंद नानवानी, नीतेश जवारानी, आंनद सिरोही, अरुण कौल, अनुपमा गुप्ता, रीता आहूजा ने पुराने...