प्रयागराज, नवम्बर 7 -- बिशप हार्टमन एकेडमी थरवई में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री के भाषण और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही प्रधानमंत्री का भाषण और ऑपरेशन सिंदूर खत्म हुआ पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि बिशप लुईस मस्कारेन्हास और विशिष्ट अतिथि फादर रिजीनाल्ड को शाल और मोमेंटो देकर प्रधानाचार्य फादर अल्बर्ट प्रवीन लोबो ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र और छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आरती, वीना, सुशील, गोर्डन, मोहम्मद जावेद ने किया। कार्यक्रम में डेविड, देवेंद्र, एलेक्स, विकास और शिवम आदि ने सहयोग कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.