गिरडीह, फरवरी 5 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के बरजो स्थित डॉ भाभा पब्लिक स्कूल में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय, भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पवन साव, पूर्व मुखिया विजय अग्रवाल, उत्तम कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गणेश वंदना और स्वागत गान से शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों, अभिभावकों और और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान भ्रूण हत्या, दहेज, बाल मजदूरी, सबों को शिक्षा का अधिकार, प्लास्टिक प्रयोग की रोकथाम की जरूरत,अकाल मृत्यु आदि का मंचन कर समाज को संदेश देने व लोगों को जागरूक करने का सुंदर प्रयास ...