बरेली, फरवरी 7 -- बरेली, संवाददाता। श्री कृष्ण कृपा प्रचार समिति के 33वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के सप्तम दिवस का विधिवत समापन हुआ। कथावाचक ब्रह्मचारी भोलानंद महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के 16,108 विवाह, भौमासुर वध, स्यमन्तक उपाख्यान, अनिरुद्ध विवाह, जरासंध वध, राजसूय यज्ञ तथा श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। अंत में सुखदेव भगवान और महाराज परीक्षित संवाद के माध्यम से भागवत महिमा का प्रतिपादन किया गया। महाराज ने भागवत कथा को जीवन का सदमार्ग बताया। शाम के सत्र में भजन संध्या के साथ कथा का मंगल विश्राम हुआ। भजन गायक जगदीश भाटिया, दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया, दीपक अरोड़ा, होशियार सिंह आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...