पीलीभीत, फरवरी 20 -- पूरनपुर/अमरैयाकलां। परिषदीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रावि खाता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सास-बहू नाटक, हास्य नाटक, अनपढ़ बीबी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और देशभक्ति की थीम पर आधारित नृत्य व नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी गई। बच्चों की जीवंत अदाकारी और आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया। अंत में शिक्षिका पारूल गुप्ता और राधाकृष्ण कुशवाहा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश्वरी, पूनम यादव, शालिनी, वीरा देवी, तारावती सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...