रामपुर, जनवरी 1 -- साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह वार्षिकोत्सव साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किड्स गार्डन जूनियर हाई स्कूल, किड्जी ज्वाला नगर का संयुक्त समारोह रहा। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें सरदार ऊधम सिंह को याद करते हुए बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया तो एक अलग ही देश भक्ति नजर आई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीबी चेयरमैन मोहन लाल सैनी पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल पहुंचे। विद्यालय के संस्थापक दिलीप सक्सेना, नीरा सक्सेना, प्रबंधक अर्जित सक्सेना, निहारिका सक्सेना, शिवानी सक्सेना आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लोक संस्कृति से ओतप्रोत, विज्ञान, धर्म से संबंधित नृत्य, न...