संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद का 13वां वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को उकेरती नौनिहालों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के नौनिहालों को समय के सदुपयोग और परिवार के साथ ही समाज में संवाद का माहौल बनाने को प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज की पीढ़ी को शिक्षा के साथ ही जीवन जीने की शैली से भी परिपूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि आज छात्रों को दिशा देने की जरूरत है। नौकरी हासिल कर लेना और पैसा कमाना ही जीवन में पर्याप्त नहीं है। नाम और पैसा होते हुए भी यदि व्यक्ति सामाजिकता और परिवार से परे हो जाता है, तब भी उसका पतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.