गंगापार, फरवरी 1 -- किसी भी शैक्षणिक संस्थान के वार्षिकोत्सव समारोह का तात्पर्य, उस विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा , शैक्षणिक स्तर और शिक्षकों के समर्पण का मूल्यांकन करना होता है। शिक्षा का मतलब छात्रों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उक्त विचार क्षेत्र के आरएनटी एकेडमी शुकुलपुर मांडा के वार्षिकोत्सव समारोह में कोरांव क्षेत्र के भाजपा विधायक राजमणि कोल ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी पप्पू ने विद्यालय की प्रगति यात्रा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक धनेश्वर तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बबलू तिवारी, अंकित तिवारी, अमित तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.