पीलीभीत, फरवरी 13 -- बिलसंडा। नगर के डा. गंगाराम मेमोरियल इंटर कालेज के 26वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। पूर्व चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल, सुरेन्द्र पाल,डा महेंद्र पाल, ओमप्रकाश शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। देशभक्ति गीत, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कजरी, बन्ना-बन्नी, राजस्थानी, पंजाबी एवं होली गीतों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अन्य सामाजिक संदेश आधारित नाटकों ने उपस्थित जनसमूह को गहन संदेश दिया। कालेज के डायरेक्टर डा. सीताराम राठौर ने सभी का आभार जताया। संचालन अमर पाल राठौर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.