अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या। टाइनी टॉट्स ग्रुप‌ ऑफ स्कूल्स में वार्षिकोत्सव बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अपनी अभिनय कला, संवाद वितरण कला तथा कलात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरटीओ ॠतु सिंह ने किया। निदेशिका बिन्नी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व छात्र तथा अभिभावक उपस्थित थे। भारत के यशस्वी, उदार हृदय राजा विक्रमादित्य और बेताल के माध्यम से अनेक संदेशपूर्ण कहानियां दिखाई गईं। द्रौपदी, शिव शक्ति, सीता, राधा, बुद्ध, अर्जुन तथा अभिमन्यु का बच्चों ने बखूबी किरदार अदा किया। विक्रम का किरदार प्रांजल खरे ने और बेताल आयुष सिंह रहे। अविरल शिवजी काली का किरदार राध्या मौर्या, अद...