बदायूं, मार्च 24 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव अभियासा के प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता एसएमसी बृजेश कुमार सिंह ने की। एआरपी वीरपाल सिंह ने कहा की बच्चों को पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। एआरपी भानु शंकर तिवारी ने बच्चों को प्रेरणास्प्रद प्रसंग सुनाए। एआरपी अमरचंद ने बच्चों को लक्ष्य के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार द्वारा निपुण बच्चों को निपुण सर्टिफिकेट तथा प्रत्येक कक्षा के सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सरिता सचान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिज्ञासा सक्सेना, राजेंद्र कुमार शर्मा, सना खानम, राजबेटी, हिमांशु, मुनेंद्र, महिपाल, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.