कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर स्थित श्रीमती रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि प्रभात दुबे गल्र्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना यादव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुसेपुर करन सौरिख के प्रधानाचार्य सत्यवान यादव और जूनियर कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ की प्रधानाध्यापिका साधना यादव मौजूद रहीं। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.