जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर, संवाददाता। पंवारा क्षेत्र में स्थित अशर्फी देवी बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने देश की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देनेवाली रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया। दुर्गावती रामनाथ शिक्षा चिकित्सा न्यास की ओर से मुख्य अतिथि गायत्री शुक्ला ने हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्रा अंजलि दुबे को साइकिल देकर सम्मानित किया। ड्रीम ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित पुस्तकालय का भी लोकार्पण कॉलेज के निदेशक राजेश दुबे ने किया। आशीष यादव को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुने जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतुल द्विवेदी, ज्ञानदत्त द्विवेदी, प्रकाशचंद त्रिपाठी सहित बड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.