लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- क्षेत्र बिजुआ के ग्राम शिवपुरी स्थित अम्बे इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस प्रचारक अभिषेक एवं विशिष्ट अतिथि विधायक अमन गिरि थे। अतिथियों ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में कॉलेज परिसर में बच्चों के लिए नवीन वाटर कूलर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद देशभक्ति गीत, नृत्य एवं लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.