छपरा, मार्च 6 -- छपरा, एक संवाददाता। आरडीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार वाजपेई ने कहा कि भारत में शिक्षा कभी भी सरकारों का काम नहीं रही है। शिक्षा समाज आधारित होनी चाहिए। शिक्षा में भारतीयता, स्थानीयता, भवनात्मकता तभी आएगी जब शिक्षा का भार समाज उठाएगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि आज कल हर जगह भारतीय ज्ञान परंपरा की बातें हो रही है। कॉंग्रेस नेता अनिल सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय अपनी भूमिका निभा रहा है। बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। जिसमें नृत्य, गायन, नाटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.