लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर के अर्न्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में वाल्मीकि विकास सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को मुन्नी देवी बाल्मीकि स्मारक विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहां विद्यालय के बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों का मन मोहा। यहां समाजसेविका स्व. मुन्नी देवी बाल्मीकि की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के बच्चों ने कई गीतों पर ग्रुप डांस किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. मुन्नी देवी के प्रपौत्र राज घावरी व प्रपौत्री अनिका घरवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बाल्मीकि संस्थान के अध्यक्ष व चेयरमैन नरेश वाल्मीकि, संस्था के सचिव बाल्मीकि अंकित घावरी, कमल वाल्मीकि, ब्रजेश चौधरी, सुनील आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...