मुरादाबाद, फरवरी 22 -- सैनफोर्ट प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव 'वसुधैव कुटुम्बकम' थीम पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की चेयरमैन इंदू अग्रवाल, डायरेक्टर नेहा अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर अंतरिक्ष अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न देशों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों ने भारत सहित अलग-अलग देशों की वेशभूषा संगीत और परंपराओं को मंच पर जीवंत करते हुए एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रीतेश गुप्ता, अल्पना गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, मनीष कुमार, सीए अभिनव अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, गुरुप्रीत सिंह दुआ, डॉ. अनुज अग्रवाल, संदीप जैन, सुंदर सिंह, अनुज मित्तल, प्रभाकर, रोहित, मनीष पोपली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...