मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज सेक्टर-10 नया मुरादाबाद में शुक्रवार को अनुपम थीम 'संस्कृति टू स्मार्टनेस पर वार्षिकोत्सव 2025-26 धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन नर्सरी से कक्षा चार तक के नन्हें-मुन्नें कलाकारों ने आत्मविश्वास, गरिमा और सौंदर्य के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विपिन जेटली, विशिष्ट अतिथि नीरू जेटली, सीता जेटली, सोनम सरन, अनुराग जेटली, डॉ. स्वाति शर्मा, प्रियंका पाठक और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। विपिन जेटली ने कहा कि संस्कारों की जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिकता के पंखों के साथ उड़ान भरना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। आज नन्ह...