बेगुसराय, फरवरी 15 -- बरौनी। सेंट ज्यूडस विद्यालय, बरौनी में शनिवार की शाम आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर कर आगंतुकों का मन मोह लिया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परंपरागत मूल्यों व आधुनिक नवाचार के सुंदर समन्वय का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन शंकर कुमार व नीलू देवी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य संतोष पाण्डेय ने किया। मौके पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, प्रो. अमरेश शांडिल्य, डॉ. मुकेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.