सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लोगों ने उनकी प्रतिभा को खूब सराहा। छात्रों ने तेरी बीड़ा की बन जाऊं तार, ए वतन आबाद रहे तू, ओ देश मेरे गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सराहना बच्चों के अभिभावकों व अतिथियों ने की। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से बच्चों का मनोबल ऊंचा होता है। छात्र-छात्राओं को अपने हुनर व कला का प्रदर्शन करने का एक प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोग, अभिभावक, शिक्षक व बच्चे सभी लोग मिलकर विद्यालय को निपुण बनाने का प्रयास करें। छात्र अनुज, सूरज, अनीता, आदित्य, दिव्यांशी, पंकज, शिव, सुग्रीव, कविता, अंकित, रोहन, सोमनाथ, सोनाक्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.