पीलीभीत, फरवरी 17 -- स्पर्श वर्ल्ड स्कूल किंडरगार्टन में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मनमोह लिया।सर्वप्रथम कक्षा 6 की आराध्या ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। एनसी, एलकेजी और यूकेजी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। किंडरगार्डन के खेल उत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें बनी रेस , हर्डल रेस ,सेट द बॉल रेस तथा फिश रेस आदि हुई, जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर (न्यायिक) आशुतोष गुप्ता व सिविल जज, जूनियर डिविजन दुष्यंत शर्मा रहे। स्कूल के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल व प्रधानाचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन दीपाली सिंह नेगी ने किया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.