गंगापार, जनवरी 31 -- क्षेत्र के घोघापुर स्थित सेंट कोलम्बस ग्रुप ऑफ स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश प्रदीप सिंह और प्रो अपर्णा शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बच्चों द्वारा गीत, नाटक, भाषण, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अश्विन, शौर्य, आदित्य, वर्तिका, साक्षी, मान्या, गौरव आदि छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन आर्यन और रुनझुन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...