कानपुर, फरवरी 14 -- वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी उम्दा प्रस्तुति,किए गए पुरस्कृत -धैर्य के साथ परीक्षा में प्रतिभाग की दी सीख सिकंदरा,संवाददाता। तहसील क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल पिंडार्थू में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इंटर कॉलेज परौंख मुख्य अतिथि विमल अग्निहोत्री,जैसलपुर जीआईसी की प्रधानाचार्य शबाना आदि अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्न प्रभा कटियार ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया के प्रभाव एवं बेटियों के महत्व पर आधारित नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के पूर्व छात्रों तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रद...