प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा संस्कार मॉडल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पहलगाम के आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन किया। यह देख लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. केएन ओझा ने दीप प्रज्जवन से की। सरस्वती वंदना के साथ मंच संभाले बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से अभिवावकों को भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने राधा कृष्ण नृत्य, राम आएंगे आएंगे भजन, झांसी की रानी, जहां जहां जाए राधे मुरारी, जिस देश में गंगा रहता है, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, जिस देश में गंगा रहता है पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। पहलगाम में आतंकी हमला, ऑपरेशन सिन्दूर, अनपढ़ नेता का भावपूर्ण मंचन कर लोगों की आंखें नम कर दी। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रबंधक ...