वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। आइडियल पब्लिक स्कूल, चांदपुर में वार्षिकोत्सव 'संगम' का आयोजन रविवार को किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। महाराज संभाजी, दशावतार, छठ पूजा, टीचर स्टूडेंट, यूनिटी इन डाइवर्सिटी ट्रिब्यूट टु आर्मी, महाकाली रक्तबीज वध और ढोंगी बाबा शीर्षक से नाटकों का यादगार मंचन किया। विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर केंद्रित नृत्य प्रस्तुतियां भी बेहतरीन रहीं। मुख्य अतिथि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि भारतीय रेलवे फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भैरव दत्त रहे। प्रबंधक संजय चौबे ने आगतों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...