छपरा, फरवरी 22 -- दिघवारा निसं। नगर पंचायत के चकनूर अवस्थित होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल का 11 वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को उत्सवी माहौल में धूमधाम से मनाया गया ।समारोह का उद्घाटन सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह,गुरु रहमान,थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र,सबइंस्पेक्टर सुनीता कुमारी,डॉ जेड अहमद,रंगकर्मी महेश स्वर्णकार,जनार्दन सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह पुटून व मोहन शंकर प्रसाद,ए के अंसारी आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। अपने संबोधन में सोनपुर विधायक विनय सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। गुरु रहमान ने कहा कि शिक्षा दुनिया का सबसे तेज अस्त्र है और इसी अस्त्र के सहारे दुनिया की हर लड़ाई जीती जा सकती है। थानाध्यक्ष डॉ रितेश कुमार मिश्र ने शिक्षा के सहारे ही सामाजिक शांति संभव है और शिक्षा ही मानव जीवन की सबसे बड़ी ...