फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। गायत्री इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से समा बांध दिया। बच्चों ने महाराष्ट्रियन नृत्य से वाहवाही बटोरी। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के नन्हें कलाकारों ने जब मंच पर बालीबुड का चित्रण किया तो अभिभावक खुशी से झूम उठे। लोकनृत्य में देश की विविधताओं का संदेश दिया गया। अरबी लोककथाओं में प्रसिद्ध अलादीन के चिराग के माध्यम से ड्रामा प्रस्तुत किया गया। स्कूल बेंड की प्रस्तुति भी सराही गयी। देश भक्ति के गीतों से कार्यक्रम आनंदित हो गया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने बच्चों को संस्कार का महत्व समझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.