हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- राठ, संवाददाता। स्थानीय चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कॉलेज की शिक्षा व अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में है। छात्रा साक्षी, सजल आदि ने मां वीणापाणि की वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की। अंशिका, पलक आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों रूपाली, परी, मुस्कान, प्रतीक्षा आदि ने गीत 'पापा मेरे पापा' पर भावपूर्ण अभिनय कर सभी का मनमोह लिया। 21वीं सदी में बेटियों की कामयाबी पर बेटी हिंदुस्तान की गीत पर सुहानी, वंशिका, आयुषी आदि ने खूब वाहवाही लूटी। लवकुश साहू, नैतिक...