संभल, फरवरी 15 -- जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक एवं शारीरिक कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर सभी उत्साहित दिखाई दिए। सम्मान समारोह का शुभारंभ डॉ. टीएस पाल, प्रबन्धक सुनील कुमार, संरक्षक सदस्य शिवम यादव, सदस्य राजश्री अग्रवाल, प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह प्रभारी सुरेशचंद्र यादव ने संयुक्त रूप में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्पर्पित करके किया। डॉ. टीएस पाल ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि ये बच्चों के भीतर छिपी झिझक को दूर कर उनकी प्रतिभा को तराशने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। दोनों छात्राएं बधाई की पात्र है, जिन्होंने अंग्रेजी एवम हिंदी में संयुक्त रूप से सफल संचालन किया। सभी पुरुस्कार पाकर उत्साहि...