बाराबंकी, जनवरी 31 -- हैदरगढ़। राजकीय हाईस्कूल चौबीसी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान एवं पुरा-छात्र सम्मेलन भी आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक दिनेश रावत द्वारा फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्र -छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत व नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति व अन्य सामाजिक कुरीतियों पर संदेश भी दिये। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार मिश्र ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। खेल व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ...