हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। टोंडरपुर ब्लॉक के ओलनापुर स्थित सजल गोपाल प्रबल गोपाल बाल विहार इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष आसिफ खां बब्बू ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।आसिफ खां बब्बू ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को भी जरूरी बताया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक सजल गोपाल उर्फ मोनू को कॉलेज की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामन की। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.