बिजनौर, जनवरी 5 -- माया देवी पंडित कन्या इंटर कॉलेज सुरेश चंद्र शर्मा पब्लिक स्कूल में 15वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनील शर्मा रहे। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व बैराज पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। रविवार को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनील शर्मा डॉ मोहित शर्मा के आवास साहित्य विहार पर पहुंचे और सूक्ष्म जलपान किया। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल माया देवी पंडित कन्या इंटर कॉलेज शेखपुरा पहुंचे। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा अनेक मनमोहन प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. संजीव शर्मा दानी, आशीष शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा राजीव शर्मा दानी, पंकज शर्मा द्वारा बुके माला प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल उड़ाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य ...